This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Almonds During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में बादाम खाना कितना सुरक्षित है?

Pregnancy Journey
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Almonds During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में बादाम खाना कितना सुरक्षित है?
Likes424 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था में बादाम पूरी तरह सुरक्षित और पोषण से भरपूर होते हैं, जो प्रोटीन, विटामिन ई, कैलशियम और फ़ोलेट जैसे जरूरी तत्व प्रदान करते हैं।
  • बादाम बच्चे की हड्डियों, मांसपेशियों, सेंट्रल नर्वस सिस्टम और संज्ञानात्मक विकास में सहायक होते हैं तथा न्यूट्रल ट्यूब डिफ़ेक्ट का खतरा कम करते हैं।
  • रोजाना 12-20 बादाम खाने से कब्ज, पेट फूलना, हाइपरटेंशन और प्री-इक्लेंप्सिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और प्रसव के लिए ताकत भी मिलती है।
  • गर्भावस्था में पोषण के लिए और क्या मददगार है? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7


गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को स्वास्थ वर्धक भोजन खाने पर गौर करना होता है। उनकी डाएट में पोषक तत्व और सूपरफ़ूड शामिल होने चाहिए ताकि महिलाओं को प्रोटीन, फ़ाइबर, मैगनीशियम, कैलशियम, फ़ैटी ऐसिड और अन्य अनिवार्य चीजें मिल सकें। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए गर्भावस्था में बादाम के ढेरों फ़ायदे होते हैं। बादाम पोषण से भरपूर होते हैं और ताकत से भरे सूपरफ़ूड होते हैं जिन्हें हर गर्भवती महिला को अपनी रोज की डाएट में शामिल करना चाहिए।

बादाम को हमेशा से ही पोषण के खजाने के तौर पर जाना जाता है। ये विटामिन, प्रोटीन, मिनिरल और हेल्दी फ़ैट से भरपूर बेहद ताकतवर होते हैं- ये सभी चीजें महिलाओं के लिए बेहद फ़ायदेमंद होती हैं, खास तौर पर गर्भावस्था में। आप जानना चाहती होंगी कि क्या बादाम गर्भावस्था के लिए अच्छे होते हैं? इसका सीधा जवाब है, हां। बादाम की एक सर्विंग में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहने और सेहतमंद बच्चे को जन्म देने के लिए बहुत सारा प्रोटीन चाहिए होता है। रोजाना बादाम की एक सर्विंग खाने से गर्भवती महिलाओं 8.5% प्रोटीन की दरकार पूरी होती है।
क्या आप जानना चाहती हैं कि बादाम गर्भावस्था के लिए अच्छे होते हैं या नहीं? गर्भावस्था में बादाम के फ़ायदों के बारे में यहां सारी बातें जानें।


क्या गर्भावस्था में बादाम खाना सुरक्षित है? (Is it safe to eat almonds during pregnancy?)

गर्भावस्था में बादाम पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। गर्भावस्था में, महिला का सबसे पहला उद्देश्य अपने शरीर को सेहतमंद रखना और बच्चे तक अपनी डाएट के जरिए आवश्यक पोषण पहुंचाना होता है। बहुत सी महिलाओं और विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम उनके पोषण और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।
भुने या कच्चे बादाम में बहुत सारा प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छे स्नैक्स होते हैं। बादाम को दिन के पहले आहार के तौर पर खा सकते हैं, उसे ब्रेकफास्ट में अन्य अनाज, दूध के साथ शामिल कर सकते हैं यहां तक कि इसे प्री और पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। भूख लगी क्या? बस कुछ बादाम खा लीजिए- स्नैक्स में किसी अनहेल्दी चीज को खाने से बेहतर है, क्योंकि बादाम गर्भवती महिलाओं को वे सभी प्रकार के पोषण देते हैं जिनकी उन्हें जरूरत होती है।


गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम के फ़ायदे (Benefits of almonds for pregnant women)

गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को बादाम के सेवन से ढेरों फ़ायदे होते हैं। भ्रूण/बच्चे के विकास के लिए बादाम बेहद जरूरी होते हैं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि वे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्भवती महिलाओं के शरीर का ध्यान रखने के साथ ही बच्चे के विकास में भी मदद करते हैं, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ, न्यूट्रीशनिस्ट और चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन की सलाह देते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम के फ़ायदे नीचे दिए गए हैं-

  • बादाम प्रोटीन, रीवोफ़्लेविन, और विटामिन ई से भरपूर होते हैं इसलिए ये बच्चे के विकास में सहायक होते हैं खास तौर पर इनमें हड्डियों, मांसपेशियों और सेंट्रल नर्वस सिस्टम का विकास शामिल है।
  • बादाम बच्चे के मसल मास को बढ़ाने में सहायक होते हैं और इसी कारण ये बच्चे के अच्छे वजन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
  • बादाम गर्भवती महिलाओं को ताकत देते हैं, जो प्रसव के दर्द और बच्चे को जन्म देने में काम आती है।
  • इससे गर्भवती महिलाओं को अपने वजन पर नियंत्रण बनाए रखने और अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
  • बादाम में कैलशियम होता है जिससे मां में प्री-इक्लेंप्सिया या हाइपरटेंशन होने का खतरा टल सकता है। कैलशियम बच्चे के दांत और हड्डियों के विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।
  • गर्भवती महिलाएं जो पेट फूलने और कब्ज से राहत चाहती हैं, उनके लिए बादाम का सेवन बेहद फ़ायदेमंद है। ये फ़ाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए ये बॉल मूवमेंट को बेहतर करते हैं।
  • बादाम में पाया जाने वाला रीबोफ़्लेविन कंटेंट बच्चे के संज्ञानात्मक विकास में मददगार होता है साथ ही गर्भवती महिला और बच्चे को ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।
  • बादाम में फ़ोलेट की भी अच्छी मात्रा होती है, ये एक आवश्यक पोषक तत्व होता है जो बच्चे के शुरुआती विकास के दौरान उसमें न्यूट्रल ट्यूब डिफ़ेक्ट के खतरे को कम कर देता है।


गर्भवती महिलाओं के लिए कितने बादाम सेहतमंद हैं? (How many almonds are healthy for pregnant women?)

गर्भवती महिला होने के नाते, आप जानना चाहती होंगी कि जरूरी पोषक तत्वों और बादाम के फ़ायदे प्राप्त करने के लिए आपको रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? बादाम की एक सर्विंग में 12-15 बादाम होते हैं। रोजाना एक सर्विंग या 20 बादाम का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त है। बादाम का दूध आपकी गर्भावस्था और बच्चे के विकास में किस प्रकार सहायक हो सकता है, यह जानने के लिए आप अपनी न्यूट्रीशनिस्ट या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात कर सकती हैं।

गर्भवती माँओं द्वारा भरोसेमंद पोषण साथी

बादाम के साथ-साथ ये पोषण से भरपूर उत्पाद आपकी और आपके शिशु की सेहत का पूरा ख्याल रखेंगे।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3776 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.